24 घण्टे ऑनलाइन

मार्केट में मचने वाला है धमाल! आ रही ये 4 नई Electric SUVs

भारतीय बाजार में ग्राहकों के बीच SUV को लेकर काफी क्रेज है, यही वजह है कि कंपनियां भी एसयूवी सेगमेंट में नई-नई गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं. आप भी अगर दिसंबर 2025 या फिर 2026 में नई एसयूवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

भारतीय बाजार में ग्राहकों के बीच SUV को लेकर काफी क्रेज है, यही वजह है कि कंपनियां भी एसयूवी सेगमेंट में नई-नई गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं. आप भी अगर दिसंबर 2025 या फिर 2026 में नई एसयूवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि अगले 6 से 9 महीने में भारतीय बाजार में कौन-कौन से बड़े ब्रैंड्स की गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं?

Mahindra XEV 9S


XEV 9S जब बिक्री के लिए आएगी तो ये महिंद्रा की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक तीन-रो वाली SUV होगी. ब्रैंड के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी इस SUV में दो बैटरी पैक ऑप्शन और फुल चार्ज पर 500 km से ज्यादा की रेंज होने की उम्मीद है. यह मॉडल महिंद्रा की फ्लैगशिप फैमिली इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर उतारा जाएगा जो उन खरीदारों को टारगेट करेगा जो बिना लग्जरी ब्रैंड्स की तरफ जाए स्पेस, प्रेजेंस और लंबी दूरी जैसी सुविधा मिलेगी.

Mahindra XUV 3XO EV


Gaadiwaadi के मुताबिक, महिंद्रा के कॉम्पैक्ट EV प्लान में XUV 3XO EV भी शामिल है, इस एसयूवी को पहले ही कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. अगर ये गाड़ी आई तो इसकी टक्कर Tata Punch EV और Nexon EV के कुछ वेरिएंट्स से होगी. इसे खास तौर पर शहरी खरीदारों और पहली बार EV अपनाने वालों के लिए डिजाइन की जाएगी.

Maruti Suzuki e Vitara


मारुति सुजुकी की ये पहली मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV जल्द भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च होने वाली हैं. इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन और वेंटिलेटेड सीट के अलावा लेवल 2 ADAS जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे.

Tata Sierra EV


टाटा मोटर्स की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को कल यानी 25 नवंबर को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. सिएरा EV में हैरियर ईवी से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय कर सकती है. इस एसयूवी में वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ समेत कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे. रेंज की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज होने पर 542km से 656km तक की रेंज ऑफर करेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…