24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, चार लोगों की मौत; 40 फ्लाइट्स कैंसिल

दिल्ली में शुक्रवार सुबह (2 मई 2025) गरज के साथहुई मूसलाधार बारिश (Rain) , आंधी और तेज हवाएं चलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इस तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक घर पर…

24GhanteOnline
May 2, 2025
2 min read

दिल्ली में शुक्रवार सुबह (2 मई 2025) गरज के साथहुई मूसलाधार बारिश (Rain) , आंधी और तेज हवाएं चलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। इस तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक घर पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। साथ ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ा। जिसकी वजह से 40 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश (Rain) और आंधी के कारण फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हुआ है। इस दौरान 40 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं जबकि और करीब 122 फ्लाइट्स लेट हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर पोस्ट में लिखा, “हमारे ग्राउंड स्टाफ सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यात्रियों को बिना रुके सेवा सुनिश्चित हो सके।”

‘एयर इंडिया’ ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है या उनका मार्ग बदला जा रहा है जिससे अन्य उड़ानों के परिचालन समय में भी बदलाव की संभावना है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम दिक्कत हो।”

शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सुबह-सुबह भारी बारिश (Rain) और आंधी ने पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से काफी राहत दी है। जिससे एरिया फिलहाल काफी ठंडा हो गया। दूसरी तरफ, दिल्ली के छावला में एक घर की छत गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। जिनको कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।

इस दौरान नॉर्थ दिल्ली जिला के सब्जी मंडी इलाके में एक मकान पर बिजली गिरने से आग लग गई है। बारिश से नोएडा और एनसीआर के अन्य हिस्सों को भी गर्मी से राहत मिली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।