24 घण्टे ऑनलाइन

चलती बस पर अचानक गिरा पेड़, 4 यात्रियों की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बाराबंकी में एक हादसा हो गया। जिले में एक रोडवेज बस (Roadways Bus) पर बड़ा पेड़ गिर गया। इससे बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री इस हादसे में घायल हो गए।…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते बाराबंकी में एक हादसा हो गया। जिले में एक रोडवेज बस (Roadways Bus) पर बड़ा पेड़ गिर गया। इससे बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री इस हादसे में घायल हो गए। मृतकों में बस ड्राइवर भी शामिल था, जिसके साथ बाकी तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये हादसा जैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरख चौराहे के पास राजा बाजार में हुआ। यहां से जब रोडवेज बस (Roadways Bus) गुजर रही थी। तभी उस पर एक बड़ा पेड़ अचानक से गिर गया। पेड़ गिरने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया और बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस हादसे (Bus Accident) में 4 लोगों की मौत


जानकारी के मुताबिक ये बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। लगातार हो रही बारिश के चलते जमीन दलदल हो रखी है। ऐसे में जब बस इस रास्ते से गुजरी तो पेड़ बस के ऊपर गिर गया और ये हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई और करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में बस की छत बुरी तरह डैमेज हो गई।

मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुख जाहिर किया


घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक तरफ से बस अपनी रफ्तार से आ रही है, जैसे ही पेड़ के पास पहुंचती है। पेड़ अचानक से बस के ऊपर गिर जाता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया और मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।