24 घण्टे ऑनलाइन

सुप्रीम कोर्ट में ब्लास्ट से हिली इमारत, मची अफरा तफरी ; 4 लोग घायल

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की बेसमेंट में मंगलवार को एक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से चार लोग घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट (Blast) उस समय हुआ जब इमारत के सेंट्रल एसी सिस्टम की मरम्मत का काम…

24GhanteOnline
November 4, 2025
2 min read

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की बेसमेंट में मंगलवार को एक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से चार लोग घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट (Blast) उस समय हुआ जब इमारत के सेंट्रल एसी सिस्टम की मरम्मत का काम चल रहा था।

धमाके से सुप्रीम कोर्ट की इमारत हिल गई और अफरातफरी मच गई। वकील, जजों के स्टाफ और अन्य कर्मचारी तुरंत सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर कोर्ट से बाहर निकल आए। लोगों के बीच दहशत मच गई।

तेज आवाज वाले इस विस्फोट (Blast) की गूंज कई दूर तक सुनाई दी। कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू टीम और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल कर्मचारी, जो एसी प्लांट के पास काम कर रहे थे, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के इलाकों तक सुनी गई और कुछ समय के लिए बेसमेंट में चारों तरफ धुआं भर गया।अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के सही कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद होगी, लेकिन शुरुआती संकेतों के अनुसार एसी यूनिट में गैस लीकेज इसकी वजह हो सकती है।

हालांकि, सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया, इमारत को कोई बड़ा ढांचा संबंधी नुकसान नहीं हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…