24 घण्टे ऑनलाइन

किश्तवाड़ में बादल फटने से दो CISF जवान समेत 38 की मौत, 200 से अधिक लापता

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) : किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर अचानक बादल फट (Cloudburst) गया। इस आपदा में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो CISF…

24GhanteOnline
August 14, 2025
2 min read

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) : किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर अचानक बादल फट (Cloudburst) गया। इस आपदा में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो CISF जवान भी शामिल हैं, जबकि 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। 100 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें 37 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अचानक आई बाढ़ ने लंगर स्थल, दुकानों, एक सुरक्षा चौकी और कई इमारतों को बहा दिया। पहाड़ी की तलहटी में बसी बस्ती के कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिला पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। उधमपुर से एनडीआरएफ की दो टीमें रवाना की गई हैं।

किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है, ताकि पूरा ध्यान राहत कार्यों पर केंद्रित किया जा सके।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक संवेदना जताई और प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…