सुकमा में 9 महिलाओं समेत 33 नक्सलियों का सरेंडर, 17 पर घोषित है 49 लाख रुपए का इनाम
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को कम से कम 33 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 17 नक्सलियों पर 49 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि 9 महिलाओं समेत 22…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को कम से कम 33 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 17 नक्सलियों पर 49 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि 9 महिलाओं समेत 22 नक्सलियों ने राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जबकि बाद में दो महिलाओं समेत 11 अन्य ने सरेंडर किया।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों (Naxalites) ने "खोखली", "अमानवीय" माओवादी विचारधारा और स्थानीय आदिवासियों पर अत्याचारों से निराशा जताई। उन्होंने बताया कि वे राज्य सरकार की 'नियाद नेल्लनार' (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं। इसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुविधाजनक बनाना है। नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति है।
उन्होंने बताया कि माओवादियों के माड़ (छत्तीसगढ़) और नुआपाड़ा (ओडिशा) डिवीजनों में 22 आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सक्रिय हैं। माओवादियों के माड़ डिवीजन के तहत पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 1 में डिप्टी कमांडर मुचाकी जोगा (33) और उसी दस्ते की सदस्य उसकी पत्नी मुचाकी जोगी (28) शामिल हैं। इन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम है। अन्य नक्सलियों में किकिद देवे (30) और मनोज उर्फ दुधी बुधरा (28) शामिल हैं, जो माओवादियों के एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सात नक्सलियों (Naxalites) पर 2-2 लाख रुपए का इनाम है, जबकि एक अन्य नक्सली पर 50 हजार रुपए का इनाम है। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली सुरक्षा बलों पर कई हमलों में भी शामिल थे। जिला पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा ने उनके आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फुलबगड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत बड़ेसत्ती ग्राम पंचायत में 11 अन्य आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सक्रिय थे।
यूपी में अब बिना B.Ed के गवर्नमेंट टीचर बनने का मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बड़ेसत्ती एक नक्सल-मुक्त ग्राम पंचायत बन गई । नई छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत और पुनर्वास नीति-2025 के तहत, राज्य सरकार ने 'एलवद पंचायत योजना' शुरू की है। इसमें उन ग्राम पंचायतों को 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी देने का प्रावधान है, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण की सुविधा प्रदान करते हैं। इसकते साथ ही खुद को माओवादी मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करते हैं।
एसपी ने कहा, "पिछले 15 दिनों से पुलिस बड़ेसत्ती गांव को निशाना बना रही है। प्रतिबंधित संगठन के मिलिशिया और क्रांतिकारी पार्टी समिति जैसे ग्राम-स्तरीय सदस्यों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के संपर्क में है। यहां सक्रिय 11 नक्सलियों की पहचान की गई है। उनके आत्मसमर्पण के साथ ही पंचायत माओवाद-मुक्त हो गई है। सभी नक्सलियों को 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई है। सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।''
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
