बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल
बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक ट्रैप की चपेट में आ गए, गंभीर रूप से घायल जवानों को…
बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक ट्रैप की चपेट में आ गए, गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, IED विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के दो जवान घायल हुए। बताया जा रहा है कि दो जवानों ने गलती से प्रेशर-एक्टिवेटेड IED को ट्रिगर कर दिया, जिससे विस्फोट हुआ। वहीं, तीसरे जवान ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक ट्रैप पर पैर रख दिया, जिससे वह घायल हो गए।
घायलों को किया गया एयरलिफ्ट
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल लाया गया। घायल जवानों की पहचान DRG के कांस्टेबल विजय कुमार (26) और सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार (42) के रूप में हुई है।
पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, जेंटा खरड़ ने ली जिम्मेदारी
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया, कि प्रमोद कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि विजय कुमार को हल्की चोटें हैं। एक और घायल जवान को जल्द ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
