2026 में तहलका मचाने आ रहीं मारुति की 3 नई कारें, Creta, Seltos, Punch से होगी टक्कर
Maruti सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में बिल्कुल नई Victoris एसयूवी लॉन्च की है. अब, कंपनी आने वाले महीनों में देश में कई नई कारें लॉन्च करने वाली है. जिनमें ऑल-इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड, माइल्ड-हाइब्रिड और…
Maruti सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में बिल्कुल नई Victoris एसयूवी लॉन्च की है. अब, कंपनी आने वाले महीनों में देश में कई नई कारें लॉन्च करने वाली है. जिनमें ऑल-इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड, माइल्ड-हाइब्रिड और केवल पेट्रोल मॉडल शामिल हैं. घरेलू वाहन निर्माता कंपनी ने नई कारों के साथ-साथ मौजूदा मॉडलों के फेसलिफ्टेड वर्जन लाकर घरेलू बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की बड़ी योजना बना रहा है. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मारुति की आने वाली 3 नई कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.
e-Vitara
भारतीय बाज़ार के लिए मारुति की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार आखिरकार 2 दिसंबर, 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. ई-विटारा एसयूवी को इस साल की शुरुआत में 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रोडक्शन-रेडी रूप में पेश किया गया था. गुजरात के हंसलपुर प्लांट में स्थानीय रूप से डेवलप होने के कारण, ये हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा हैरियर ईवी और एमजी विंडसर ईवी को सीधे टक्कर देगी.
2026 Maruti Brezza Facelift
हाल ही में, 2026 ब्रेज़ा फेसलिफ्ट को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया. इस एसयूवी के मिड-साइकिल फेसलिफ्ट में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट होने की संभावना है, खासकर फ्रंट फेसिया पर. माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते मुकाबले के बीच2026 मारुति ब्रेज़ा को लेवल 2 ADAS तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है.
वैश्विक C आर्किटेक्चर पर बेस्ड, 2026 मारुति ब्रेज़ा के इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में वही रहने की उम्मीद है. 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन 102 बीएचपी की अधिकतम पावर और 137 एनएम का पीक टॉर्क देता रहेगा. ट्रांसमिशन ऑप्शन भी 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के रूप में ही रहेंगे.
2026 Maruti Fronx Hybrid
फ्रोंक्स फेसलिफ्ट, ब्रांड का पहला खुद से डेवलप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम से लैस मॉडल बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये का 35+ किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है, जो भारतीय बाजार में पहले कभी नहीं देखा गया. 2026 के मध्य तक लॉन्च होने की संभावना है, फ्रोंक्स हाइब्रिड में लेवल 2 ADAS सुइट के साथ अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे नए सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.
मारुति फ्रॉन्क्स को सबसे पहले 2023 में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था. इस क्रॉसओवर का दुनिया के 70 से ज़्यादा देशों में निर्यात किया जाता है. अब, लेवल 2 ADAS के साथ एक मज़बूत हाइब्रिड वर्ज़न के आने से, ये पहले से कहीं ज़्यादा प्रीमियम, अपमार्केट और आधुनिक होगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
