24 घण्टे ऑनलाइन

सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद, मुठभेड़ जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बताया जा रहा है, बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक…

24GhanteOnline
January 12, 2025
2 min read

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बताया जा रहा है, बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों (Naxalites) के मारे जाने की खबर है। पुलिस अधिकारी ने कहा जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और जिला बल से संबंधित कर्मी ऑपरेशन में शामिल थे।

रुक-रुक कर गोलीबारी जारी


इस घटना को लेकर अधिकारी ने आगे अधिक जानकारी दी है। रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना का जायजा ले रहे एएसपी गुर्जर ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर दी जाएगी।

IED ब्लास्ट से एक जवान घायल


इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की तरफ से बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों (Naxalites) के शव और कई हथियार बरामद किए गए थे। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण  ने घटना को लेकर जानकारी दी थी, तीन नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए। तलाशी अभियान अभी भी जारी है

सुरक्षाकर्मियों ने शुरू किया डिमाइनिंग अभ्यास


इससे पहले माओवादियों की तरफ से आईईडी विस्फोट (IED Explosion) में आठ जवानों मारे गए थे, उसके बाद ये हादसा हुआ है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने डिमाइनिंग अभ्यास किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।