अपार्टमेंट में लगी आग से बचने के लिए पिता-बच्चे कूदे, अस्पताल में 3 की मौत
दिल्ली के द्वारका में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग (Apartment Fire) लगने से बड़ा हादसा हो गया है। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। बचने के लिए एक परिवार के सदस्य सातवीं मंंजिल से नीचे कूद गए। हादसे…
दिल्ली के द्वारका में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग (Apartment Fire) लगने से बड़ा हादसा हो गया है। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। बचने के लिए एक परिवार के सदस्य सातवीं मंंजिल से नीचे कूद गए। हादसे में एक बेटा, एक बेटी और पिता की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है।
दमकल विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित अपार्टमेंट में आग (Apartment Fire) लगने की खबर मिली थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद हैं। आग इतनी भयावह थी कि लपटों से पूरी बिल्डिंग घिर गई, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
आग की लपटों से खुद को घिरा देखकर सातवीं मंजिल पर रहने वाला एक परिवार घबरा गया और दो बच्चों के साथ पिता ने छलांग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली है कि द्वारका सेक्टर 13 के शपथ सोसाइटी में 8वीं और 9वीं मंजिल पर आग लगी थी। दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इन बच्चों के पिता यश यादव (35 साल) भी बालकनी से कूद गए, उन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यश यादव, फ्लेक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे।
25 साल के अधिवक्ता की हार्ट अटैक से मौत, तहसील परिसर में अचानक गश खाकर गिरे
यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और जीवित हैं। उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है। सोसायटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है। बिजली और पीएनजी कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। हालात का जायजा लेने के लिए डीडीए और एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। परिवार की सहायता के लिए आकाश और आईजीआई अस्पताल में टीमें तैनात की गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
