24 घण्टे ऑनलाइन

बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। गोपनीय सूचना के आधार पर हर्रा/अर्रा (पीडिया) गांव के जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आज साेमवार काे 3 आईईडी…

24GhanteOnline
June 8, 2026
2 min read

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। गोपनीय सूचना के आधार पर हर्रा/अर्रा (पीडिया) गांव के जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आज साेमवार काे 3 आईईडी (IED) और 2 नक्सल डंप बरामद किए गए।

यह कार्रवाई कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन में की गई। बरामद डंप से गन पाउडर, जिलेटिन स्टिक, कमर्शियल डेटोनेटर और मेडिकल सामग्री सहित कुल 21 प्रकार के नक्सल सामग्री बरामद किए गए, जिन्हें नक्सलियों ने छिपाकर रखा था।

गोपनीय सूचना के आधार पर कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन एवं द्वितीय कमान अधिकारी कुमार नीरज की देख-रेख में एफ/199 कंपनी ने हर्रा/अर्रा (पीडिया) गांव के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कंपनी कमांडर केबी. पांडा के नेतृत्व में जवानों ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर चरणबद्ध सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अभियान के दौरान नक्सलियों के छिपाकर रखे गए 3 आईईडी (IED) और 2 नक्सल डंप बरामद किए गए। तलाशी में मिले डंप से आईईडी निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे गन पाउडर, जिलेटिन स्टिक, कमर्शियल डेटोनेटर के साथ 15 मेडिकल सामग्री सहित कुल 21 प्रकार की नक्सल सामग्री जब्त की गई।

सुरक्षाबलों के अनुसार हर्रा/अर्रा और आस-पास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है, लेकिन लगातार चल रहे अभियानों के चलते अब यहां नक्सल प्रभाव लगभग समाप्त हाे गया है। सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

बल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा, शांति और विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को ज्यादा प्रभावी ढंग से जारी रख जायेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…