24 घण्टे ऑनलाइन

एक बार फिर गूंजेगा 'ऑल इज वेल', थिएटर में लौट रही है '3 इडियट्स'

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब 17 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन…

24GhanteOnline
July 21, 2026
2 min read
एक बार फिर गूंजेगा 'ऑल इज वेल', थिएटर में लौट रही है '3 इडियट्स'

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी अभिनीत सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म करीब 17 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। आमिर खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर उनकी कई फिल्मों को री-रिलीज किया गया था, लेकिन '3 इडियट्स' उस सूची में शामिल नहीं थी। अब फिल्म के प्रशंसकों को इसे एक बार फिर सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक दिवस के अवसर पर '3 इडियट्स' (3 Idiots) एको 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एनएच स्टूडियोज़ अपनी री-रिलीज रणनीति के तहत इस प्रतिष्ठित फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर ला रहा है, ताकि नई पीढ़ी के दर्शक भी इसे सिनेमाघरों में देखने का अनुभव ले सकें, जबकि पुराने प्रशंसक अपनी यादें ताजा कर सकें।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी '3 इडियट्स' (3 Idiots) एभारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में गिनी जाती है। चेतन भगत के उपन्यास फाइव पॉइंट समवन से प्रेरित इस फिल्म में आमिर खान ने 'रैंचो' उर्फ 'फुंसुक वांगड़ू' का यादगार किरदार निभाया था।

शिक्षा व्यवस्था, दोस्ती और जिंदगी को नए नजरिए से पेश करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और आज भी दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…