24 घण्टे ऑनलाइन

इस साल आएंगी 3 बड़ी बाइक्स, Royal Enfield से BMW तक

भारतीय ऑटो बाजार के लिए साल 2025 काफी रोमांचक रहा. जहां पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 2025 में कई शानदार लॉन्च देखने को मिले, वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी कई नए वाहन लॉन्च और पेश हुए. इसी स्पीड को बरकरार रखते हुए, 2026…

24GhanteOnline
January 3, 2026
3 min read
इस साल आएंगी 3 बड़ी बाइक्स, Royal Enfield से BMW तक

भारतीय ऑटो बाजार के लिए साल 2025 काफी रोमांचक रहा. जहां पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 2025 में कई शानदार लॉन्च देखने को मिले, वहीं दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी कई नए वाहन लॉन्च और पेश हुए. इसी स्पीड को बरकरार रखते हुए, 2026 में भी भारतीय बाजार में कुछ रोमांचक दोपहिया वाहनों (Bikes) के लॉन्च होने की उम्मीद है.

Royal Enfield Bullet 650


रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को EICMA 2025 में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया और बाद में भारत में Motoverse 2025 में पेश किया गया. रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 के जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. लॉन्च होने पर, रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 कंपनी द्वारा बनी अब तक की सबसे पावरफुल बुलेट होगी. साथ ही, ये कंपनी की 650 सीसी मोटरसाइकिल रेंज में नया एडिशन होगा, जिसमें अभी के समय में कई दूसरे मॉडल मौजूद हैं. बुलेट 650 दिखने में उसी मोटरसाइकिल जैसी है, जिसमें सीधी राइडिंग पोजीशन है.

इसमें क्लासिक विंग्ड बैज, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक पर हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्राइप्स और सिग्नेचर टाइगर-आई पायलट लैंप्स हैं, जो क्रोम से सजे रेट्रो-थीम वाले गोल एलईडी हेडलैंप्स और मल्टी-स्पोक व्हील्स के साथ आते हैं. लंबी दूरी की यात्रा के लिए बनाई गई इस मोटरसाइकिल में 648 सीसी का इंजन लगा है, जो छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलकर 47 बीएचपी की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता हैय

Royal Enfield Himalayan 750


बुलेट 650 के बाद, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 मोटरसाइकिल वाहन निर्माता कंपनी का अगला बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। रॉयल एनफील्ड ने EICMA 2025 में आगामी हिमालयन 750 एडवेंचर बाइक का प्रोटोटाइप पेश किया. ये मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड के नए 750 सीसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला मॉडल होगा, जो ब्रांड की और भी बड़ी बाइक बनाने और बेचने की महत्वाकांक्षा को दिखाता है. रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 में ब्रांड के 650 सीसी इंजन का वेरिएंट इस्तेमाल किया जाएगा.

हिमालयन 750 में, इस इंजन से 55 बीएचपी की अधिकतम पावर और 65 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट होने की उम्मीद है. लॉन्च होने पर, ये मोटरसाइकिल उन उपभोक्ताओं को लक्षित करेगी जो किफायती मध्यम-वजन वाली एडवेंचर बाइक खरीदना चाहते हैं, जो हाईवे पर लंबी दूरी की यात्रा के लिए सक्षम हो. इस मोटरसाइकिल का अनावरण EICMA 2026 में होने की संभावना है, जिसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

BMW F 450 GS


BMW F 450 GS को EICMA 2025 में एक एडवेंचर मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया गया था. ये मोटरसाइकिल BMW Motorrad की GS प्रोडक्ट लाइनअप में प्रवेश का नया ऑप्शन है. BMW F 450 GS को इंडिया बाइक वीक 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया. अब इस एडवेंचर मोटरसाइकिल के जनवरी 2026 में भारत में सबसे किफायती BMW बाइक के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है. BMW F 450 GS में ब्रांड का नया 420 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन होगा जो 48 bhp पावर और 43 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…