24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं। ट्रांसफर के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में असिस्टेंट पुलिस…

24GhanteOnline
May 24, 2025
2 min read

लखनऊ। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं। ट्रांसफर के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में असिस्टेंट पुलिस आयुक्त रहीं अंशु जैन को बागपत में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं बलिया पुलिस उपाधीक्षक रहे गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ जोन लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

इनको मिली नई जिम्मेदारी


वहीं आजमगढ़ पुलिस उपाधीक्षक रहे गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर की जिम्मेदारी मिली है। हरदोई पुलिस उपाधीक्षक रहे अवधेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश बनाया गया है। एटी पुलिस उपाधीक्षक रहे सुधांशु शेखर को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संतकबीरनगर पुलिस उपाधीक्षक रहे अजीत चौहान को हरदोई का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के बदले सीओ


वहीं अवधेश कुमार पांडेय को तकनीकी सेवाएं यूपी का सीओ बनाया गया है। सुधांशु शेखर को लखनऊ एटीएस का सीओ नियुक्त किया गया।अजीत चौहान सीओ हरदोई, सुरेश कुमार सीओ कन्नौज, अजय त्रिवेदी सीओ एसीओ मुख्यालय लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा सीओ यूपीपीसीएल अलीगढ़, अभयनाथ मिश्र सीओ संतकबीरनगर बनाए गए

देवेंद्र कुमार सेकेंड सीओ चंदौली, श्वेता आशुतोष ओझा सहायक सेनानायक 20वीं वाहिनी PAC,मनोज कुमार सिंह CO झांसी, अजय सिंह CO आजमगढ़, राजीव कुमार सिसोदिया सीओ रेलवे सहारनपुर बने। सतीश चंद्र शुक्ला सीओ भदोही, अमित सक्सेना एसीपी गाजियाबाद, रजनीश यादव सीओ बलिया, हरिराम यादव सीओ देवरिया, विनीत कुमार मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।