‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश
पुलिस टीमों ने 145 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 596वें दिन 189 नशा…

- पुलिस टीमों ने 145 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की
- लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं
- ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 596वें दिन 189 नशा तस्कर काबू
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए इस निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। राज्य भर में पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के तालमेल से विशेष अभियान चला रही हैं।
271वें दिन, पुलिस टीमों ने 215 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से आठ हथियार बरामद किए। इससे अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 79,233 हो गई है।
इसके अलावा 145 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और अपराधों या अपराधिक गतिविधियों के बारे में सुराग भी दिया जा सकता है।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 596वें दिन भी जारी रखते हुए आज 189 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 263 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम अफीम, 30 किलो भूकी, 5294 नशीली गोलियां और 41,529 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 596 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 86,518 तक पहुंच गई है। नशा छुड़ाऊ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 18 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
