अमेरिका में भारी तबाही, विनाशकरी तूफान ने ले ली 27 लोगों की जान
अमेरिका (America) के समूचे मध्य-पश्चिम भाग में तूफान (Storm) के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए नौ लोग भी शामिल हैं। केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि…

अमेरिका (America) के समूचे मध्य-पश्चिम भाग में तूफान (Storm) के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए नौ लोग भी शामिल हैं। केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात लॉरेल काउंटी में आए बवंडर के कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
लॉरेल काउंटी के शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि जिंदा बचे लोगों की तलाश के लिए प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है।
इस बीच, मिसौरी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं अधिकारी घर-घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिसौरी में कम से कम एक बवंडर समेत कई तूफान (Storm) आए। ये तूफान शुक्रवार को आई भीषण मौसम प्रणाली का हिस्सा थे, जिसके कारण विस्कॉन्सिन में बवंडर आया, ग्रेट लेक्स क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बिना रहना पड़ा तथा टेक्सास में भीषण गर्म हवाएं चलीं।
इमारतें क्षतिग्रस्त
शुक्रवार दोपहर आए तूफान के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, पेड़ एवं बिजली के खंभे गिर गए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सेंट लुई की मेयर कैरा स्पेंसर ने कहा कि 5,000 से अधिक मकान इससे प्रभावित हुए हैं।
आधी रात को डोली इस देश की धरती, भूकंप के जोरदार झटके से लोगों में दहशत
स्पेंसर ने कहा कि यह वाकई विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि शहर में आपात स्थिति घोषित करने की प्रक्रिया जारी है और जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, वहां कर्फ्यू लगा दिया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट लुई क्षेत्र मे मिसौरी के क्लेटन में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट से दो बजकर 50 मिनट के बीच भीषण तूफान (Storm) आया।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
