24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में पुलिस का 'मेगा' फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS बदले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 13 जिलों के SP-SSP भी शामिल हैं। अभी दो दिन पहले 9 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। जिन 13 जिलों के…

24GhanteOnline
March 30, 2026
2 min read
यूपी में पुलिस का 'मेगा' फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS बदले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 13 जिलों के SP-SSP भी शामिल हैं। अभी दो दिन पहले 9 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। जिन 13 जिलों के SP-SSP बदले गए हैं, उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर हैं। वहीं IG प्रशिक्षण के पद से चंद्र प्रकाश को IG सुरक्षा के पद पर तैनाती मिली है।

उत्तर प्रदेश शासन में पुलिस विभाग में एक साथ बड़ा तबादला कर दिया। प्रदेश के 13 जिलों के SP-SSP बदले गए और कुल 27 IPS अधिकारियों के नए पदों पर बदलाव किया गया है। इस बदलाव में लखनऊ और नोएडा कमिश्नरेट से पुलिस उपायुक्तों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि कुछ जिलों के SP को PAC, SSF और SDRF जैसी विशेष इकाइयों में भेजा गया है। गृह विभाग 13 जिलों में नए SP-SSP नियुक्त किए गए हैं।

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चन्दौली, फिरोजाबाद और मऊ सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैंसौरभ दीक्षित अब शाहजहांपुर के नए एसपी होंगे। ईलामारन जी. को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।आदित्य लांग्हे को चन्दौली से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सोमेन्द्र मीना को रामपुर और शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।