24 घण्टे ऑनलाइन

युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा, यूपी में 250 आईटीआई को किया जा सकता है अपग्रेड

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में कौशल विकास को लेकर सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कौशल विकास, ITI विस्तार और प्रधानमंत्री की योजनाओं के…

24GhanteOnline
March 28, 2025
3 min read

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में कौशल विकास को लेकर सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को कौशल विकास, ITI विस्तार और प्रधानमंत्री की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से कौशल भवन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।

यूपी में 250 ITI को अपग्रेड करने की मांग


बैठक में यूपी सरकार के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने प्रदेश में ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों) के विस्तार और सुधार को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने भारत सरकार की 1000 आईटीआई उन्नयन योजना के तहत यूपी के लिए 250 आईटीआई आवंटित करने का अनुरोध किया। इसपर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

1 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लक्ष्य


बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को 1 लाख युवाओं के लिए प्रशिक्षण लक्ष्य आवंटित करने की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने इस पर भी विचार करने का आश्वासन दिया, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

विश्वकर्मा योजना में यूपी की बड़ी भूमिका


डॉ. हरिओम ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक 1 लाख से अधिक विश्वकर्माओं को प्रशिक्षित किया है। यदि यह लक्ष्य प्रत्यक्ष रूप से यूपी कौशल विकास मिशन को सौंपा जाता है, तो यह संख्या तेजी से बढ़ाई जा सकती है। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि यूपी में संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की सभी ट्रेडों को जोड़ा जाए। इसपर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस विषय पर एमएसएमई विभाग के मंत्री से चर्चा की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

युवाओं को विदेशी रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण


बैठक में युवाओं को विदेशी अवसरों के लिए तैयार करने हेतु भाषा प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने यूपी सरकार से इस दिशा में ठोस प्रयास करने को कहा, जिस पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल और डॉ. हरिओम ने तेजी से कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

यूपी की ‘बेस्ट प्रैक्टिसेस’ को देशभर में लागू करने का सुझाव


केंद्रीय मंत्री ने यूपी सरकार से राज्य में कौशल विकास की बेहतरीन नीतियों और सफल योजनाओं को भारत सरकार के साथ साझा करने का अनुरोध किया, जिससे अन्य राज्यों को भी इसका लाभ मिल सके।

बैठक में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।