24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस के टॉक्सिक वर्क कल्चर ने ले ली 25 वर्षीय इंजीनियर की जान

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के अगरा झील में एआई फर्म के एक 25 वर्षीय मशीन लर्निंग इंजीनियर का दो हफ्ते पहले शव मिला था। अब इसी मामले को लेकर बताया जा रहा है कि इंजीनियर ने टॉक्सिक वर्क कल्चर और एक्सप्लोइटेटिव…

24GhanteOnline
May 19, 2025
2 min read

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के अगरा झील में एआई फर्म के एक 25 वर्षीय मशीन लर्निंग इंजीनियर का दो हफ्ते पहले शव मिला था। अब इसी मामले को लेकर बताया जा रहा है कि इंजीनियर ने टॉक्सिक वर्क कल्चर और एक्सप्लोइटेटिव मैनेजमेंट की वजह से आत्महत्या (Suicide) की थी। ये आरोप फर्म के एक कर्मचारी ने लगाया है। इंजीनियर निखिल सोमवंशी का शव 8 मई को झील में मिला था और मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

निखिल सोमवंशी ने बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने पिछले साल अगस्त में मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर राइड-हेलिंग ऐप ओला की AI कंपनी क्रुट्रिम (Krutrim) जॉइन की थी। सोमवंशी एक बहुत अच्छे छात्र रहे थे। इसलिए उनकी प्लेसमेंट भी 9।30 GPA के साथ हुई थी। लेकिन आरोप है कि कंपनी में उन पर जिम्मेदारियों का ज्यादा बोझ डाला गया।

रोज नए कर्मचारियों के साथ खराब (traumatic) भाषा का इस्तेमाल करते थे। वह ऑफिस में टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट पैदा करता था, जिसकी वजह से टीम के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया । क्रुट्रिम कंपनी के स्पॉक पर्सन ने कहा कि कंपनी के इस नुकसान से हम भी दुखी है। हमने एक मेहनती कर्मचारी को खोया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि निखिल सोमवंशी उस दिन छुट्टी पर थे।

यूपी को मिलेगी भीषण गर्मी और लू से राहत, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट


कंपनी ने ईमेल के जरिए से कहा कि उन्होंने 8 अप्रैल को अपने मैनेजर से संपर्क किया और बताया कि उन्हें आराम की जरूरत है और उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद में 17 अप्रैल को, वह ऑफिस आए। लेकिन उनकी तबीयत अभी तक ठीक नहीं थी। इसलिए उनकी छुट्टी भी बढ़ा दी गई थी। वहीं जिस कर्मचारी ने आरोप लगाया है। उसने ये भी कहा कि इंजीनियर की मौत की जानकारी मिलने के बाद भी मैनेजर ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार जारी रखा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…