डांस करते-करते टूटी घर की छत, मलबे में दब गए 25 लोग
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक शादी समारोह के बीच अचानक हुए हादसे ने खुशी का माहौल दहशत में बदल दिया। चुराह विधानसभा क्षेत्र के शहवा गांव में आयोजित शादी में करीब 100 लोग घर की कच्ची छत पर नाच-गाने में मशगूल…
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक शादी समारोह के बीच अचानक हुए हादसे ने खुशी का माहौल दहशत में बदल दिया। चुराह विधानसभा क्षेत्र के शहवा गांव में आयोजित शादी में करीब 100 लोग घर की कच्ची छत पर नाच-गाने में मशगूल थे। इसी दौरान अचानक छत टूटकर (Roof Collapse) नीचे जा गिरी और उस पर मौजूद सभी लोग सीधे मलबे में समा गए।
छत गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। करीब 100 लोग नीचे गिरे, जिनमें से 25 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में लोगों के एक साथ छत पर चढ़ने से ज्यादा दबाव पड़ा, जिसके कारण छत (Roof Collapse) नीचे गिर गई।
हादसा के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि घायलों में करीब 20 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 3 से 4 लोगों को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि बाकी लोग हल्की-फुल्की चोटों से घायल हुए हैं। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छत अचानक धंसती (Roof Collapse) हुई दिखती है और लोग एक झटके में नीचे गिर जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
