24 घण्टे ऑनलाइन

परिवहन निगम कमांड सेंटर से 24X7 मिलेगी सुविधा

लखनऊ। पुण्य भूमि प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक परिवहन सेवायें मुहैया कराने के लिए उ0प्र0 परिवहन निगम कटिबद्ध है। 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे मुख्य…

24GhanteOnline
January 7, 2025
2 min read

लखनऊ। पुण्य भूमि प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक परिवहन सेवायें मुहैया कराने के लिए उ0प्र0 परिवहन निगम कटिबद्ध है। 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे मुख्य स्नान से पूर्व परिवहन निगम (Transport Corporation) द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए उपलब्ध होंगी। परिवहन निगम (Transport Corporation) 07 हजार ग्रामीण बस एवं 350 शटल बसों का संचालन महाकुम्भ क्षेत्र में करेगा।

मुख्य स्नान की अवधि में प्रयागराज के निकटवर्ती जनपदों से आने वाली बसों को प्रयागराज के आउटर मेला क्षेत्र में स्थित 08 अस्थाई बस स्टेशनों से संचालित किया जायेगा। परिवहन मंत्री ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत यातायात की सुगमता बनाये जाने के निर्देश दिये हैं।

प्रत्येक 02 घंटे के अंतराल पर प्राप्त होगी सूचना


परिवहन मंत्री ने दयाशंकर सिंह ने बताया कि करोड़ों श्रद्धालुओं के महाकुम्भ मेला में आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय पर कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर स्थापित व कार्यरत है।

महाकुम्भ मेला में संचालित बसों के किसी परिस्थिति में बस के चालक, परिचालक अथवा यात्रियों के सहायतार्थ 24X7 मुख्यालय स्तर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कन्ट्रोल रूम झूसी प्रयागराज से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक 02 घंटे के अंतराल पर प्राप्त सूचनाओं/अद्यतन स्थिति उच्च प्रबंधन को अवगत कराने के निर्देश दिये हैं।

संगम घाट, पांटून पुलों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान


उन्होंने बताया कि कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर द्वारा टोल फ्री नम्बर-18001802877 एवं व्हाट्सअप नं0-9415049606 पर यात्री सहायता के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। यात्रियों को यथा संभव सहायता तत्काल उपलब्ध होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें