24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में आंधी और बारिश का कहर! सपा कार्यकर्ता समेत 22 की मौत

यूपी में बुधवार शाम और देर रात तेज आंधी-बारिश (Storm-Rain) देखने को मिली है, जबकि राजधानी लखनऊ में देर रात शुरू हुई बारिश तड़के 4.00 बजे रुकी। जिसने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई है। हालांकि, अचानक बदले मौसम के…

24GhanteOnline
May 22, 2025
4 min read

यूपी में बुधवार शाम और देर रात तेज आंधी-बारिश (Storm-Rain) देखने को मिली है, जबकि राजधानी लखनऊ में देर रात शुरू हुई बारिश तड़के 4.00 बजे रुकी। जिसने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई है। हालांकि, अचानक बदले मौसम के दौरान कई हादसे भी हुए हैं। दरअसल, यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से करीब दो दर्जन लोगों की मौत की खबर है।

दरअसल, बुधवार रात 8.30 बजे दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में आयी तेज आंधी और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचाई। गाजियाबाद में 50 से ज्यादा पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गए। मेरठ, आगरा समेत 12 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश (Rain) हुई। इन जिलों में बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से 22 की मौत हो गई। आंधी-बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं आम की फसल को नुकसान होने का अनुमान है।

सपा कार्यकर्ता की मौत


अलीगढ़ में आई तेज आंधी और बारिश (Rain) की वजह से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष शर्मा की मौत हो गई। मनीष पूर्व में पार्टी के यूथ विंग से जुड़े हुए थे। बीती शाम वह बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश भी शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वो सड़क किनारे रुक गए। लेकिन इसी दौरान उनके ऊपर तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा भर भराकर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से मनीष की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, नोएडा में बीती रात आए तूफान और बारिश (Rain) ने दो लोगों की जान ले ली। एनटीपीसी टाउनशिप में घर से वॉक करने निकले अध्यापक पर पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकृष्ण के रूप में हुई है। दादरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना थाना सूरजपुर इलाके में हुई, जहां तूफान के कारण मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी में 22वी मंजिल से ग्रिल महिला पर गिर गई। ग्रिल की चपेट में आई महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे में 50 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई।

बिजनौर में सिपाही की मौत


उधर, बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक हादसे में ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र कुमार शेरगढ़-जटपुरा बैरियर से रात्रि ड्यूटी के बाद अपनी बाइक से थाने लौट रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के चलते सड़क पर गिरे पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से सिपाही जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार (उम्र 35 वर्ष) बागपत के निवासी थे। उनकी भर्ती वर्ष 2011 में यूपी पुलिस के बैच के तहत हुई थी और वे वर्तमान में अफजलगढ़ थाने में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी और थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे और सहकर्मी पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस विभाग में पुष्पेंद्र कुमार की मृत्यु से गहरा शोक है।

Operation Keller: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़


गाजियाबाद में आंधी-बारिश में एक युवक और दो महिलाओं की मौत हो गयी। गौतमबुद्धनगर और हापुड़ में दर्जनों पेड़ उखड़ गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। अलग-अलग हादसों में मेरठ और सोनभद्र में दो-दो लोगों की मौत गई, जबकि अलीगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गोरखपुर के एम्स थानाक्षेत्र में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई जबकि पेड़ गिरने से एक किशोर और झोपड़ी से दबकर एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के 39 जिलों में गुरुवार को भी सुबह लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और आज बारिश का अलर्ट है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।