24 घण्टे ऑनलाइन

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी ने भी लगाई ऊंची छलांग

भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 09 सितंबर, 2025 को भी सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत…

24GhanteOnline
September 9, 2025
2 min read
सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी ने भी लगाई ऊंची छलांग

भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 09 सितंबर, 2025 को भी सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 109143 पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है यानी भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी महंगा हुआ है।

राष्ट्रीय स्तर पर 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत आज 108706 रुपये है, जो सोमवार को 107604 रुपये था। वहीं, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने vकी बात करें तो ये आज 99975 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, जो कल 98962 रुपये का था। 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 81857 रुपये है और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 63849 रुपये है।

चांदी का रेट (Silver Rate)


चांदी का भाव आज 124689 रुपये किलो है, जो सोमवार को 124413 रुपये थी। आपको बता दें ये इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे।

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…