24 घण्टे ऑनलाइन

आतिशी समेत 21 विधायक तीन दिनों के लिए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को हुए हंगामे के चलते सदन की तीन दिवसीय कार्यवाही से विपक्ष के 21 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। अब विपक्षी आम आदमी पार्टी के 21 विधायक…

24GhanteOnline
February 25, 2025
1 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को हुए हंगामे के चलते सदन की तीन दिवसीय कार्यवाही से विपक्ष के 21 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। अब विपक्षी आम आदमी पार्टी के 21 विधायक सोमवार तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। अमानतुल्लाह खान आज विधानसभा में अनुपस्थित थे इसलिए उन्हें निलंबित नहीं किया गया है।

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की कार्यवाही दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

विधानसभा की आज की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। उपराज्यपाल के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे।

LG के अभिभाषण के बीच AAP विधायकों हंगामा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा से कर दिया निलंबित


स्पीकर ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत AAP के कई विधायकों को विधानसभा से बाहर कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।