24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली जा रही प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस (Private Bus) से 200 किलो विस्फोटक (Explosive) सामग्री बरामद की है। बस की तलाशी के दौरान यह विस्फोटक सीटों और डिब्बों के…

24GhanteOnline
August 25, 2025
2 min read

बागपत। उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस (Private Bus) से 200 किलो विस्फोटक (Explosive) सामग्री बरामद की है। बस की तलाशी के दौरान यह विस्फोटक सीटों और डिब्बों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी खेप दिल्ली ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने NH-709 बी पर एक टूरिस्ट बस (Private Bus) को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में विस्फोटक (Explosive) मिलने के बाद बस को जब्त कर लिया गया।

तस्कर गिरफ्तार


इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान हापुड़ निवासी उजैर और मेरठ निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस की जांच


पुलिस के मुताबिक, यह बस मुजफ्फरनगर के चरथावल से दिल्ली जा रही थी। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक (Explosive) मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें