निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पिलर गिरने से 2 मजदूर हुए घायल
सहारनपुर। जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway) के निर्माण के दौरान एक पिलर गिरने से उसके नीचे दो मजदूर दब गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। दोनों…
सहारनपुर। जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway) के निर्माण के दौरान एक पिलर गिरने से उसके नीचे दो मजदूर दब गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway) पर हुए हादसे में दोनों मजदूरों के पैरों में चोटें आईं हैं। देवबंद के क्षेत्राधिकारी रविकांत पाराशर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि एक्सप्रेस-वे (Delhi-Dehradun Expressway) के निर्माण के दौरान एक खंभे को एक मशीन की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा था। तभी पिलर गिर गया और दो मजदूरों के पैरों में चोटें आईं। एक मजदूर का पैर भी फ्रैक्चर हो गया।
Nagpur Violence : मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर गरजा बुलडोजर
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, फिलहाल पिलर के नीचे अभी कोई दबा नहीं हुआ है। रेस्क्यू कर दोनों को बचा लिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
