24 घण्टे ऑनलाइन

Kia की डबल लॉन्चिंग! नई पेट्रोल और इलेक्ट्रिक SUV आने को तैयार

एसयूवी मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से, Kia इंडिया ने किफायती इलेक्ट्रिक वाहन, हाइब्रिड और सी-सेगमेंट एसयूवी सहित कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है. हालांकि ये प्रोडक्ट 2028 तक आने की उम्मीद…

24GhanteOnline
November 23, 2025
2 min read

एसयूवी मार्केट में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से, Kia इंडिया ने किफायती इलेक्ट्रिक वाहन, हाइब्रिड और सी-सेगमेंट एसयूवी सहित कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है. हालांकि ये प्रोडक्ट 2028 तक आने की उम्मीद है, वाहन निर्माता कंपनी अभी के समय में नई जनरेशन की किआ सेल्टोस और किआ सिरोस ईवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. बिल्कुल नई सेल्टोस दिसंबर 2025 के शुरुआती हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है. इलेक्ट्रिक सिरोस 2026 की पहली तिमाही में शोरूम में उपलब्ध होगी.

2026 Kia सेल्टोस


दूसरी जनरेशन की सेल्टोस पिछले कुछ समय से टेस्टिंग के दौर से गुज़र रही है. स्पाई फोटो से पता चलता है कि इस एसयूवी में किआ की नई ‘अपोजिट यूनाइटेड’ डिज़ाइन लैंग्वेज होगी, जैसा कि साइरोस और ईवी9 में देखा गया है. 2026 किआ सेल्टोस में नए डिजाइन की ग्रिल, नए डिजाइन वाले हेडलैंप, नए फॉग लैंप क्लस्टर और टेल लैंप को जोड़ने वाली नई एलईडी लाइटिंग स्ट्रिप मिलने की संभावना है.

नई किआ सेल्टोस 2026 के इंटीरियर में नए अपहोल्स्ट्री और नए फीचर्स जैसे कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे. इस एसयूवी में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही मिलेंगे – 115 बीएचपी वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 160 बीएचपी वाला 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 116 बीएचपी वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन. 2027 में इस लाइनअप में एक हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल होगा.

Kia सिरोस ईवी


कैरेंस क्लैविस ईवी के बाद, किआ साइरोस ईवी भारत में ब्रांड की दूसरी किफायती इलेक्ट्रिक पेशकश होगी. ये कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने बॉक्सी लुक को बरकरार रखेगी, हालांकि इसमें कई ईवी-एलिमेंट्स शामिल होंगे. जैसा कि स्पाई तस्वीरों में दिखाया गया है, चार्जिंग पोर्ट आगे के दाहिने फेंडर पर स्थित होगा.

इंटीरियर की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इस इलेक्ट्रिक कार का केबिन लेआउट और फीचर्स काफी हद तक इसके ICE मॉडल जैसे ही होने की उम्मीद है. किआ साइरोस ईवी, हुंडई इंस्टर ईवी वाला प्लेटफॉर्म साझा कर सकती है और इसमें FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी हो सकता है. इसमें हुंडई ईवी से 42kWh और 49kWh के बैटरी पैक लिए जा सकते हैं.

Tags:KIA

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…