24 घण्टे ऑनलाइन

बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, रेसक्यू के दौरान इंस्पेक्टर भी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिल्डिंग गिरने (Building Collapse) से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर आनंद वीर भी गंभीर…

24GhanteOnline
April 5, 2025
2 min read

उत्तर प्रदेश के आगरा में बिल्डिंग गिरने (Building Collapse) से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर आनंद वीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के भी लोग मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4 में हुए हादसे पर में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा निर्माणाधीन चार दुकानों के गिरने (Building Collapse) से हुआ है। घटना के बाद इलाके हड़कंप मच गया। दुकानों के आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर जगदीशपुरा थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पहुंच गई। साथ ही उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी फायर विभाग को दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस और फायर विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे सभी 9 लोगों को बाहर निकाल लिया।

सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस हादसे में 7 लोग मलबे में दबने से घायल हो हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।