24 घण्टे ऑनलाइन

श्रावण के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा: करंट फैलने से भगदड़, 2 की मौत, 40 घायल

यूपी के बाराबंकी जिले में श्रावण के तीसरे सोमवार यानी आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर हैदरगढ़ तहसील के अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Avasaneshwar Mahadev Temple) में भगदड़ मचने की खबर है। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिजली का तार…

24GhanteOnline
July 28, 2025
2 min read
श्रावण के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा: करंट फैलने से भगदड़, 2 की मौत, 40 घायल

यूपी के बाराबंकी जिले में श्रावण के तीसरे सोमवार यानी आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर हैदरगढ़ तहसील के अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Avasaneshwar Mahadev Temple) में भगदड़ मचने की खबर है। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिजली का तार गिरने से करंट फैल गया। इस दौरान 2 श्रद्धालुओं करंट के चपेट में आकर मौत हो गयी, जबकि करीब 35 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Avasaneshwar Mahadev Temple) में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान कुछ बंदर मंदिर में स्थित छावनी के टीन पर कूद गए. जिससे बिजली का तार टूट गया और टीन शेड पर गिर गया। तार गिरने से टीन शेड और पाइप में करंट उतर आया है। दो लोग चपेट में आ गए और मौत हो गई। जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई।

भगदड़ में घायल हुए लोगों को त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ सीएचसी भर्ती में कराया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Barabanki Osaneshwar Mahadev temple Stampede - बंदरों के कूदने से टूटा तार  और फैल गया करंट... जानिए बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में कैसे मची  भगदड़ - Barabanki ...Barabanki Osaneshwar Mahadev temple Stampede - बंदरों के कूदने से टूटा तार  और फैल गया करंट... जानिए बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में कैसे मची  भगदड़ - Barabanki ...

हादसे की जानकारी मिलते हुई डीएम शशांक त्रिपाठी और डीएसपी पर घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार भोर 3 बजे के आसपास अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Avasaneshwar Mahadev Temple) में हादसा हुआ। जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। घायल का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश: मनसा देवी के बाद अब अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मची भगदड़, दो  की मौत, कई घायल | Two people died in stampede at Avasaneshwar Mahadev temple  Barabanki UP

आज 8 बजे इसी तीर्थ स्थल पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होने का भी कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन, हादसे के बाद यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।