24 घण्टे ऑनलाइन

उधमपुर में CRPF का वाहन गहरी खाई में गिरा, दो जवान शहीद; 12 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके के कंडवा क्षेत्र में CRPF का एक वाहनह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क पर अचानक वाहन बेकाबू होने के बाद पलट गया। इस हादसे में 2 सीआरपीएफ जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके के कंडवा क्षेत्र में CRPF का एक वाहनह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क पर अचानक वाहन बेकाबू होने के बाद पलट गया। इस हादसे में 2 सीआरपीएफ जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य जवान घायल हो गए।

एएसपी उधमपुर संदीप भट ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास एक CRPF वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया।

सीआरपीएफ ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन का एक वाहन, जिसमें 18 जवान सवार थे, आज सुबह करीब 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में बंकर में मौजूद सभी जवान घायल हो गए और दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को लेकर चिंता जतायी है। उन्होंने लिखा, “कंदवा-बसंतगढ़ इलाके में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सुश्री सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे अपडेट दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।