24 घण्टे ऑनलाइन

'भाईजान' के फॉर्म हाउस की रेकी करने वाले 2 आरोपियों को जमानत, सलमान को मारने की थी साजिश

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान (Salman Khan) के पनवेल फार्म हाउस की रेकी करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वो दोनों उस व्हाट्स ऐप ग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें सलमान को मारने की साजिश रची जा रही…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान (Salman Khan) के पनवेल फार्म हाउस की रेकी करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वो दोनों उस व्हाट्स ऐप ग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें सलमान को मारने की साजिश रची जा रही थी। उन दोनों आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है। दोनों आरोपियों के नाम गौरव भाटिया उर्फ संदीप बिश्नोई और वासपी महमूद खान है। उन दोनों के खिलाफ कोर्ट को ठोस सबूत नहीं मिले, जिसके बाद आरोपियों को जमानत दे दी गई।

18 लोगों पर दर्ज हुआ था केस


नवी मुंबई पुलिस ने पिछले साल ये दावा किया था कि इन दो लोगों ने कुछ और आरोपियों के साथ मिलकर सलमान के फार्म हाउस और उन जगहों की रेकी की थी, जहां वो शूटिंग के लिए जाते हैं। बिश्नोई गैंग के 18 लोगों के खिलाफ सलमान खान को मारने की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

कई बार धमकी दे चुका है लॉरेंस बिश्नोई


अहमदाबाद में जेल में बंद लॉरेंस बिश्ननोई लंबे समय से सलमान खान (Salman Khan) के पीछे पड़ा हुआ है। वो उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। पिछले साल उनके घर पर हुई फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर से लेकर शूटिंग सेट तक हर जगह सलमान की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम होते हैं।

सलमान के प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो वो लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंकदर’ पर काम कर रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ के बाद सलमान की कोई भी फिल्म नहीं आई है। लेकिन जल्द ही वो अपने फैंस को ‘सिकंदर’ की सौगात देने वाले हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…