24 घण्टे ऑनलाइन

बिलासपुर हादसे में अब तक 18 लोग कालकवलित, पीएम मोदी ने जताया दुख

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। इस हादसे (Bilaspur Bus Accident) में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस…

24GhanteOnline
October 7, 2025
2 min read

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। इस हादसे (Bilaspur Bus Accident) में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घायलों को वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने गहरा दुख जताया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए एक हादसे (Bilaspur Bus Accident) में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दौरान उन्होंने पीएम रिलीफ फंड से सभी मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बस के ऊपर गिरा मलबा


दरअसल, भल्लू पुल के पास से मंगलवार शाम एक बस गुजर रही थी। तभी अचानक पहाड़ी दरकने से बस के ऊपर भरभराकर मलबा गिर पड़ा। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी की ढलान कमजोर हो गई थी, जिससे चलते यह हादसा हुआ। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

राहत-बचाव कार्य का अभियान शुरू हो गया है। मलबे को JCB से हटाया जा रहा है।

NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।