24 घण्टे ऑनलाइन

गाजा में नए साल की खूनी सुबह, इजराइली हमले में 17 फिलिस्तिनियों की मौत

जहां पूरी दुनिया ने नए साल में जश्न, खुशी और नई उम्मीदों के साथ प्रवेश किया, वहीं गाजा के लिए नए साल पहला दिन भी खून से भरा रहा। 2025 के साथ-साथ गाजा जंग 453 वें दिन में प्रवेश कर गई है, साल के पहले दिन भी इजराइल ने…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

जहां पूरी दुनिया ने नए साल में जश्न, खुशी और नई उम्मीदों के साथ प्रवेश किया, वहीं गाजा के लिए नए साल पहला दिन भी खून से भरा रहा। 2025 के साथ-साथ गाजा जंग 453 वें दिन में प्रवेश कर गई है, साल के पहले दिन भी इजराइल ने गाजा पर अपने हमले (Israeli Attack) जारी रखें हैं।

बुधवार को उत्तरी जबालिया और केंद्रीय अल-बुरीज शिविर में इजराइली (Israeli Attack) की बमबारी में कम से कम 17 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इसके अलावा राहत शिवरों में ठंड का कहर भी लोगों की जान ले रहा है, साध ही हाल के दिनों में हुई बारिश ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। बारिश से टेंटों में पानी भर गया है और इजराइली की गाजा में ऐड पर पाबंदी हालात और खराब होते जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा के अस्पतालों पर इजराइल के हमलों ने उसकी हेल्थ सर्विस को लगभग बरबाद कर दिया है। UN ने ये भी कहा कि हमले करने के पीछे इजराइली तर्क कि फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह इन सुविधाओं का उपयोग करते हैं गलत और सार्वजनिक रूप से मौजूद जानकारी से उलट है।

साल के पहले दिन डोली इस राज्य की धरती, 24 साल पहले मची थी तबाही


इजराइल हमलों के बाद भी हमास की अल-कस्साम ब्रिगेड इजराइली सेना और सेटलमेंट्स को निशाना बनाना जारी रखे हुए हैं। हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने ऐलान किया कि उसके लड़ाकों ने इजराइली नेटिवोट बस्ती पर रॉकेटों की बौछार की है। जिसकी वजह से नए साल की शुरुआत होते ही गाजा से लगे इजराइली सेटलमेंट में सायरन बजने लगे।

7 अक्टूबर 2023 से गाजा पर इजराइली हमलों में कम से कम 45,541 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 108,338 घायल हुए हैं। 7 अक्टूबर को हमास के नेतृत्व वाले हमलों के दौरान इजराइल में कम से कम 1,139 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोगों को बंदी बना लिया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…