24 घण्टे ऑनलाइन

बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क के सिंचित क्षेत्र में 167 प्रतिशत वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त भूमि को मिला लाभ: गोयल

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिस्ट दोआब नहर के पुनर्जीवन अभियान से दोआबा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है।…

24GhanteOnline
June 4, 2026
2 min read

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिस्ट दोआब नहर के पुनर्जीवन अभियान से दोआबा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क के अंतर्गत सिंचित क्षेत्र में 167 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है।

श्री गोयल (Barinder Kumar Goyal) ने बताया कि नहर नेटवर्क के विस्तार से 1,10,762 एकड़ अतिरिक्त भूमि को नहरी सिंचाई के दायरे में लाया गया है, जिससे क्षेत्र के कृषि ढांचे को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली बिस्ट दोआब नहर में लंबे समय से चली आ रही जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। इन प्रयासों से जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर), कपूरथला और होशियारपुर के कुछ हिस्सों में सिंचाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कैबिनेट मंत्री (Barinder Kumar Goyal) ने बताया कि इस पुनर्जीवन अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि 19,213 एकड़ कृषि भूमि को पहली बार नहर का पानी उपलब्ध हुआ है। इससे उन किसानों को राहत मिली है, जो अब तक भूजल और वर्षा पर निर्भर थे। उन्होंने बताया कि रोपड़ हेडवर्क्स से निकलने वाले बिस्ट दोआब नहर नेटवर्क, उसकी वितरक नहरों, माइनरों और खेतों तक जाने वाली जलधाराओं का व्यापक स्तर पर पुनरोद्धार किया गया है। इससे पानी का प्रवाह और वितरण पहले की तुलना में अधिक सुचारू और प्रभावी हुआ है।

श्री गोयल ने कहा कि बेहतर जल प्रवाह से बलाचौर क्षेत्र की कठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना को मजबूती मिली है। इसके अलावा बंगा, मुकंदपुर, अपरा, नूरमहल, मलसियां, नकोदर, आदमपुर और काला संघियां जैसे क्षेत्रों में सिंचाई ढांचे को मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि जालंधर शाखा से जुड़ी वितरक नहरों की बहाली से अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति बेहतर हुई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नहर के पुनर्जीवन का लाभ अब शहरी क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है। जालंधर शाखा को अतिरिक्त 150 क्यूसेक पानी आवंटित किया गया है, जिससे शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि इससे जालंधर नगर निगम की भूजल पर निर्भरता कम होगी और शहर को अधिक टिकाऊ तथा भरोसेमंद जल आपूर्ति प्रणाली उपलब्ध हो सकेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…