24 घण्टे ऑनलाइन

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 16 नक्सलियों को मार गिराया; 2 जवान घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर एरिया पर सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों ( Naxalites) का मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी…

24GhanteOnline
March 29, 2025
2 min read

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर एरिया पर सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों ( Naxalites) का मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

डीआरजी सुकमा के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा के केरलापाल इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में नक्सली ( Naxalites) मारे गए हैं। अभियान 28 मार्च को तब शुरू हुआ जब नक्सली राशन लेने उप्पारापल्ली पहुंचे। दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों ( Naxalites) के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हो रही है। बस्तर जिले के एसपी ने बताया कि सुकमा में चल रही मुठभेड़ में कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने AK-47, SLR, INSAS राइफल, रॉकेट लॉन्चर और विस्फोटक समेत हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। डीआरजी के दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के 15 जिले नक्सल प्रभावित हैं। ये जिले बीजापुर, बस्तर, दंतेवाडा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और नारायणपुर, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, सुकमा कबीरधाम और मुंगेली हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया था कि साल 2013 में देश के 10 राज्यों के 126 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे। वहीं, 2024 में 9 राज्यों के 38 जिले नक्सल प्रभावित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।