24 घण्टे ऑनलाइन

छिंदवाड़ा में किडनी कांड का कहर जारी, डेढ़ साल की धानी ने नागपुर में तोड़ा दम

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेल (Kidney Failure) होने से एक और बच्ची की मौत हो गई है और अब छिंदवाड़ा जिले में यह आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। दरअसल, छिंदवाड़ा के तामिया की रहने वाली डेढ़ साल की धानी…

24GhanteOnline
October 7, 2025
1 min read

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेल (Kidney Failure) होने से एक और बच्ची की मौत हो गई है और अब छिंदवाड़ा जिले में यह आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। दरअसल, छिंदवाड़ा के तामिया की रहने वाली डेढ़ साल की धानी डेहरिया की मौत हो गई।

अब इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के खिलाफ IMA ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जल्द डॉक्टर प्रवीण की रिहाई नहीं करने पर प्रशासन को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतवानी दी है।

छिंदवाड़ा में किडनी फेल (Kidney Failure) मामले में 15वीं मौत हो गई। छिंदवाड़ा के तामिया इलाके की रहने वाली डेढ़ साल की धानी डेहरिया विगत 26 सितंबर से नागपुर के मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती थी। इसका इलाज भी किडनी फेलियर(Kidney Failure) मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टर प्रवीण सोनी ने ही किया था।

बीती देर रात किडनी फेल (Kidney Failure) होने से धानी की मौत हो गई। छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ सिरप का सेवन करने के बाद किडनी फेल होने से अब तक 15 मासूमों की मौत हो चुकी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।