24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ समेत कई जिलों के अफसर बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन और मेडिकल…

24GhanteOnline
October 3, 2026
2 min read
यूपी में 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ समेत कई जिलों के अफसर बदले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव में जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन और मेडिकल सप्लाई से जुड़े विभागों में भी तैनाती बदली गई है।

जौनपुर के CDO ध्रुव खांडिया को अब मऊ की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है।

जौनपुर में अब नरेंद्र बहादुर सिंह CDO की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह इससे पहले लखीमपुर खीरी में अपर जलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर कार्यरत थे।

तबादला सूची में अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से हटाकर पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक प्रकाश बिंदु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में डॉ. उज्ज्वल कुमार को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के एमडी पद से हटाकर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। उनकी जगह जे. रिभा को मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

शासन के इस फेरबदल के बाद संबंधित विभागों और जिलों में नई तैनातियों के अनुरूप कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें