24 घण्टे ऑनलाइन

AAP में बगावत, 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा; पूर्व नेता ने बनाई नई पार्टी

नई दिल्ली। ​आम आदमी पार्टी ( AAP ) को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने बगावत करके इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। बागी पार्षदों के इस कदम से…

24GhanteOnline
May 17, 2025
2 min read

नई दिल्ली। ​आम आदमी पार्टी ( AAP ) को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने बगावत करके इस्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। बागी पार्षदों के इस कदम से अरविंद केजरीवाल को एमसीडी में बड़ा झटका लगेगा।

आम आदमी पार्टी ( AAP) से इन निगम पार्षदों ने इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाने का फैसला किया है। हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट बनेगा। मुकेश गोयल पार्टी के अध्यक्ष होंगे।

बताया जा रहा है कि, जिन पार्षदों ने इस्तीफा दिया है, उसमें हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन शामिल हैं।

योगी सरकार ने हीट वेव से बचाव को जारी की गाइडलाइन, प्रदेशवासी रहें अलर्ट


कहा जा रहा है कि बीते ढाई साल पहले आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत लेकर आई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी बस ऊपर से आदेश देती थी नीचे वालों की सुनी नहीं जाती थी।

मुकेश गोयल ने कहा कि लड़ाई-झगड़ा विपक्ष पर आरोप मढ़े जा रहे थे। 1997 से पार्षद हूं, लेकिन ऐसा मैंने कभी नहीं देखा। निगम पार्षदों को बरगलाया गया कि एक लाख रुपए मिलेगा बजट तक नहीं मिला। आम आदमी पार्टी का आगे का रवैया भी लड़ाई झगड़ा वाला ही है दो साल बचा है हमारे कोई काम नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।