24 घण्टे ऑनलाइन

बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इन वाहनों में आठ डंपर, दो लोडर, एक एक्सकेवेटर, एक…

24GhanteOnline
September 4, 2026
2 min read
बलूचिस्तान में 14 वाहनों को विस्फोट से उड़ाया, सेना पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने एक निर्माण कंपनी के 14 वाहनों को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इन वाहनों में आठ डंपर, दो लोडर, एक एक्सकेवेटर, एक ट्रेलर, एक बिटुमेन डिस्ट्रीब्यूटर और एक वॉटर बाउजर हैं। यह वही जगह है जहां हथियारबंद लोगों ने पाकिस्तान की सेना और डिप्टी कमिश्नर के दल पर हमला किया था।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी भी संगठन ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अलबत्ता

बलोच लिबरेशन आर्मी ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि इस हमले में सेना के 18 जवान मारे गए। बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के आधिकारिक चैनल हुकल ने आज जियारत क्रॉस हमले का एक मिनट ग्यारह सेकंड का वीडियो भी जारी किया।

इसके अलावा ऑल पार्टीज कैच के प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि पिछले चार दिनों से तुर्बत में कुछ अनजान यू-ट्यूबर्स की मौजूदगी और अलग-अलग संगठन के दौरे की वजह से सभी सड़कें बंद हैं। इन यू-ट्यूबर्स के तुर्बत प्रेस क्लब के दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ बुरा बर्ताव किया गया। टीचिंग हॉस्पिटल के दौरे के दौरान यू-ट्यूबर्स के सुरक्षा कर्मचारियों ने डॉक्टरों की बेइज्जती की और पैरामेडिक स्टाफ को पीटा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों, खासकर इस्लामाबाद और लाहौर से लाए गए यू-ट्यूबर्स की सुरक्षा के लिए बलोचिस्तान के तुर्बत शहर में सिक्योरिटी हाई अलर्ट पर रखी गई है। इसकी वजह से लोगों को अपने रोजाना के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…