जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत नाजुक
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मजीठा क्षेत्र के तीन गांवों में ज़हरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से भट्ठा पर काम करने वाले 14 श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अमृतसर की ज़िला…
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मजीठा क्षेत्र के तीन गांवों में ज़हरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से भट्ठा पर काम करने वाले 14 श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अमृतसर की ज़िला उपायुक्त साक्षी साहनी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में भंगाली , थरियावाल और मुरारी कलां गांव के लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार की है। उन्होंने बताया कि शराब (Poisonous Liquor) पीने से कुछ लोगों की मौत हो गई और रात तक मृतकों की संख्या बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती छह लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पी गई शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
मजीठा थाना के प्रभारी (एसएचओ) आबताब सिंह ने बताया कि जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इस सिलसिले में मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभजीत नकली शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सरगना है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, जो मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई है। साहिब सिंह उर्फ सराय निवासी गांव मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह और निंदर कौर पत्नी जीता निवासी गांव थीरेवाल को भी पकड़ा गया है।
हवाई सफर पर फिर लगी ब्रेक, एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुयी हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लोगों ने अवैध कच्ची शराब का सेवन किया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
