24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नगर विकास से हटाए गए अमृत अभिजात

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला (Transfer) एक्सप्रेस चली है। इस बार 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर (Transfer) किया गया है। इनमें से चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसमें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य…

24GhanteOnline
September 18, 2025
1 min read
यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नगर विकास से हटाए गए अमृत अभिजात

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला (Transfer) एक्सप्रेस चली है। इस बार 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर (Transfer) किया गया है। इनमें से चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसमें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य रहे पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को भी हटा दिया गया है।

बता दें कि, अमित कुमार घोष को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बनाया गया है। इसके साथ ही, पी गुरूप्रसाद को प्रमुख सचिव नगर विकास बनाया गया है।

बता दें कि, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के अतिरिक्त विभाग औद्योगिक उत्पादन आयुक्त और CEO UPIEDA जैसे प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को दिए गए हैं।

इसके साथ ही, मुकेश मेश्राम प्रमुख सचिव पशुपालन एवं दुग्ध, संजय प्रसाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह, गोपन, सूचना और राज्य संपत्ति की ज़िम्मेदारी संभालते रहेंगे।

इसके अतिरिक्त अब नागरिक उड्डयन विभाग की ज़िम्मेदारी से मुक्त रहेंगे। इसके साथ ही, पी गुरुप्रसाद अब आवास के साथ साथ नगर विकास की ज़िम्मदारी संभालेंगे। अजय चौहान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी के साथ उपशा की जिम्मेदारी लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।