24 घण्टे ऑनलाइन

शर्मनाक! कैंसर पीड़ित नाबालिग के साथ रेप, हुई गर्भवती; कीमो ट्रीटमेंट के दौरान चला पता

बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार (Rape) की घटना सामने आई है। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर को पता चला कि उसके पेट में…

24GhanteOnline
April 5, 2025
2 min read

बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार (Rape) की घटना सामने आई है। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर को पता चला कि उसके पेट में भ्रूण पल रहा है। इस मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की इलाज के लिए बिहार राज्य से महाराष्ट्र के बदलापुर में आई थी।

लड़की के परिजनों के लिए एक परिचित ने बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी और इलाज में भी मदद कर रहा था। इसी बीच परिचित ने उसके साथ कई बार बलात्कार (Rape) किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। कैंसर पीड़िता को जब कीमो ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो गर्भवती होने का पता चला।

अंतिम सफर पर निकले मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ मिलेगी आखिरी विदाई


पीड़ित परिवार की शिकायत पर बदलापुर पूर्वी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी परिचित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि कैंसर पीड़ित एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है।

पीड़ित परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लड़की बिहार से अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए आई है मामले में आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…