उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
मानसून सत्र के बीच योगी सरकार ने मंगलवार को राज्य के 13 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। इनमें चार मंडलायुक्त भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 13 आईएएस…

मानसून सत्र के बीच योगी सरकार ने मंगलवार को राज्य के 13 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। इनमें चार मंडलायुक्त भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे सचिव, कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उप्र शासन तथा निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का मंडलायुक्त, शंभू कुमार को प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से हटाकर बरेली का मंडलायुक्त और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, रविन्द्र को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रकाश बिंदु को सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ, भूपेंद्र एस चौधरी को मंडलायुक्त बरेली से सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग, सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज से श्रमायुक्त उप्र बनाया है।
संदीप कुमार काे सदस्य (न्यायिक) राजस्व, परिषद प्रयागराज से प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पुष्प राज सिंह को सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, सतीश पाल को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा से विशेष सचिव गृह नोएडा और डा. बलकार सिंह को आवास आयुक्त, उप्र आवास एवं विकास परिषद, निदेशक, नगर भूमि सीमारोपण, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
