24 घण्टे ऑनलाइन

'लाल आतंक' पर वार! सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर में जवानों ने 12 नक्सलियों (Naxalites) को एनकाउंटर में मार गिराया है। साथ ही जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर में जवानों ने 12 नक्सलियों (Naxalites) को एनकाउंटर में मार गिराया है। साथ ही जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है। स्थानीय पुलिस ने एनकाउंटर में नक्सलियों (Naxalites) के मारे जाने की पुष्टि की है।

बस्तर पुलिस  ने बताया कि जिला बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ जारी है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में एक्टिव है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।

प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास


इससे पहले गुरुवार देर रात दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत में जोगा बारसा नाम के सरपंच प्रत्याशी की नक्सलियों (Naxalites) ने गुरुवार रात को घर में घुसकर परिजनों के सामने हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं, केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सलवादी मारे जा चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…