11 मौतें, अरबों का नुकसान…, लॉस एंजिल्स में जारी है आग का तांडव
लॉस एंजिल्स के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग (Los Angeles Forest Fire) लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फायर फाइटर्स का…
लॉस एंजिल्स के जंगलों में पिछले चार दिनों से भयावह आग (Los Angeles Forest Fire) लगी हुई है, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़के बाधित हैं। इस त्रासदी में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फायर फाइटर्स का कहना है कि आग पर काबू पाने में कुछ प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण आग की लपटें फिर से भड़क सकती हैं, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। भीषण आग ने लॉस एंजिल्स के पॉश इलाकों में हजारों घरों को तबाह कर दिया है और हॉलीवुड हिल्स तक फैल गई है।
लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ (पुलिस अधिकारी) रॉबर्ट लूना ने इस भीषण आपदा का वर्णन करते हुए मीडिया से कहा, 'लगभग 10,000 घर और अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ऐसी स्थिति है जैसे किसी ने उन क्षेत्रों में परमाणु बम गिरा दिया हो।' उन्होंने मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई और कहा कि फिलहाल अच्छी खबर की उम्मीद नहीं है। कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के मुताबिक पैलिसेड्स इलाके में 6 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि ईटन में आग अब भी नियंत्रण से बाहर है।
केनेथ में, जंगल की आग (Forest Fire) ने लॉस एंजिल्स और वेंचुरा काउंटी में लगभग 960 एकड़ जमीन को प्रभावित किया है। फायर फाइटर्स ने 35 प्रतिशत क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया है। हर्स्ट और लिडिया में अग्निशमन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 1200 एकड़ में लगी आग पर काबू पाने में प्रगति की सूचना दी। हर्स्ट में जहां 37 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं लिडिया में यह आंकड़ा 75 फीसदी है। लॉस एंजिल्स में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं ने स्थिति को और बेकाबू बना दिया। हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी होने पर रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी गिराने में सहूलियत हुई।
हवाओं की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता
हालांकि रात के वक्त हवाएं फिर से तेज हो गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स और साउथ कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर तक (भारतीय समयानुसार शनिवार) आग के फैलने और स्थिति और गंभीर होने की होने की आशंका जताई है। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख क्रिस्टिन क्रॉली ने कहा कि तेज हवाओं के कारण जंगल की आग (Forest Fire) पर काबू पाना और मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'हम अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो दिन पहले लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगीआग को एक बड़ी आपदा घोषित किया था।
कनाडा ने भेजे सुपर स्कूपर
अमेरिका में लगी इस आग को बुझाने के लिए हर तरह की कोशिशें की जा रही हैं। इसके साथ ही कई अन्य देश भी इस आग को बुझाने के लिए आगे आ रहे हैं। कनाडा ने अपने सुपर स्कूपर कहे जाने वाले CL-415 प्लेन कैलिफोर्निया आग बुझाने के लिए भेजे हैं। सुपर-स्कूपर प्लेन फायर फाइटर प्लेन होते हैं, इनमें से 1500 गैलन तक का पानी स्टोर करने की क्षमता होती है।
अंतरिक्ष से दिख रहा आग का धुंआ
कैलिफोर्निया में लगी आग का धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है। नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है। जिसमें आग का भयाभय रूप दिखाई दे रहा है। हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन तेज हवाओं और उनके दिशा बदलने की वजह से आग अलग-अलग जगहों पर फैल रही है।
कैलिफोर्निया में आग से तबाही, हॉलीवुड स्टार्स के बंगले खाक, 2 लाख से ज्यादा बेघर
इलाके में करीब 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, जिससे आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है। लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं। इसके साथ ही कई बैंक भी इसकी चपेट में आए हैं। फिलहाल युद्ध स्तर पर इस आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को लगी ये आग अब तक शांत नहीं हो सकी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
