24 घण्टे ऑनलाइन

बागी नेताओं की रैली में बड़ा धमाका, 11 की मौत, 65 घायल

नई दिल्ली। कांगो के बुकावु शहर में बृहस्पतिवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एम23 विद्रोही ग्रुप के नेताओं की रैली में हुए विस्फोट (Explosion) में 11 लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में…

24GhanteOnline
February 28, 2025
2 min read

नई दिल्ली। कांगो के बुकावु शहर में बृहस्पतिवार को उस समय दहशत फैल गई, जब एम23 विद्रोही ग्रुप के नेताओं की रैली में हुए विस्फोट (Explosion) में 11 लोगों की मौत हो गई और 65 घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कांगो में सक्रिय इस विद्रोही संगठन ने सरकार पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

कांगो रिवर अलायंस (एएफसी) के नेता कॉर्नेल नांगा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में 11 लोगों की जान चली गई और इसकी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घायलों में से छह की हालत गंभीर है और उनका इलाज किया जा रहा है। विस्फोट उस समय हुआ जब नांगा समेत एम23 के नेता बुकावु में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विस्फोट के बाद लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे, जबकि कई शव खून से लथपथ पड़े हुए थे।

एम23 विद्रोहियों ने इस हमले का आरोप सीधे कांगो सरकार पर लगाया है। एएफसी ने एक बयान में कहा कि हम किंशासा की सरकार पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हैं। यह हमला नागरिक आबादी को खत्म करने की एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है। संगठन ने चेतावनी दी कि इस हमले के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुर, युवक ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को फावड़े से काट डाला


कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने इस हमले को एक आतंकवादी हमला कहा और आरोप लगाया कि यह हमला कांगो की धरती पर अवैध रूप से मौजूद विदेशी सेना ने अंजाम दिया है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस घटना की बड़े लेवल पर जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, एम23 विद्रोही समूह को पड़ोसी देश रवांडा से सैन्य समर्थन मिल रहा है और लगभग 4,000 सैनिक इस संगठन के लिए लड़ रहे हैं। विद्रोहियों ने अब तक कांगो में कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है और हजारों निर्दोष लोगों की जान ले ली है। इस बढ़ते संघर्ष के कारण हजारों लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं, जिससे इलाके में मानवीय संकट गहरा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…