बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
भुवनेश्वर। बेंगलुरु से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (Kamakhya Express) (12251) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना 12 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। रेलवे से मिली की जानकारी के अनुसार यह घटना खुर्दा…
भुवनेश्वर। बेंगलुरु से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (Kamakhya Express) (12251) के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना 12 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। रेलवे से मिली की जानकारी के अनुसार यह घटना खुर्दा डिवीजन के पास हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Kamakhya Express) की B9 से B14 तक की बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस हादसे पर, ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, “हमें 12551 कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Kamakhya Express) के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। अब तक, हमें जानकारी मिली है कि 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। जहां तक हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।’
मिश्रा ने आगे कहा,’डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और अन्य उच्च स्तरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। जांच के बाद हमें पटरी से उतरने का कारण पता चलेगा। हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है।’
हेल्पलाइन नंबर जारी
भुवनेश्वर हेल्पलाइन- 8455885999
कटक हेल्पलाइन- 7205149591
भद्रक हेल्पलाइन- 9437443469
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
