24 घण्टे ऑनलाइन

₹11.20 लाख की इस कार ने कर दिया खेल, हुंडई वर्ना और होंडा सिटी को छोड़ा पीछे

भारत में भले ही SUVs गाड़ियां ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं, लेकिन सेडान (Sedan) कारों की मांग अब भी जबरदस्त है. नवंबर 2025 में सेडान कारों की बिक्री सालाना आधार पर अच्छी रही, हालांकि महीने-दर-महीने बिक्री में थोड़ी गिरावट…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

भारत में भले ही SUVs गाड़ियां ज्यादा लोकप्रिय हो रही हैं, लेकिन सेडान (Sedan) कारों की मांग अब भी जबरदस्त है. नवंबर 2025 में सेडान कारों की बिक्री सालाना आधार पर अच्छी रही, हालांकि महीने-दर-महीने बिक्री में थोड़ी गिरावट आई. नवंबर 2025 में कुल सेडान बिक्री 35,039 यूनिट रही, जबकि नवंबर 2024 में यह 24,154 यूनिट थी. यानी सालाना आधार पर 45.06 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, लेकिन अक्टूबर 2025 के मुकाबले बिक्री 5.84 फीसदी घटी, जिससे साफ है कि त्योहारों के बाद मांग कुछ कम हुई है.

मारुति डिजायर सेडान (Sedan) सेगमेंट में लगातार नंबर-1 बनी रही. नवंबर 2025 में डिजायर की 21,082 यूनिट बिकीं, जो कुल सेडान बिक्री का बड़ा हिस्सा है. यह नवंबर 2024 के मुकाबले 78.98 फीसदी ज्यादा है और अक्टूबर 2025 की तुलना में 1.4 फीसदी की हल्की बढ़त भी दिखी. डिजायर की मजबूत बिक्री बताती है कि सस्ती और एंट्री-लेवल सेडान कारों की भारतीय ग्राहकों में अभी भी अच्छी मांग है.

इन गाड़ियों ने दिखाया जलवा


हुंडई ऑरा दूसरे नंबर पर रही. इसकी 5,731 यूनिट बिकीं और सालाना आधार पर 34.91 फीसदी की बढ़त रही. हालांकि महीने-दर-महीने बिक्री में 1.44 फीसदी की हल्की गिरावट आई. होंडा अमेज ने 2,763 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान पाया. इसमें सालाना 5.14 फीसदी की मामूली बढ़त रही, लेकिन अक्टूबर के मुकाबले बिक्री 23.88 फीसदी घटी, जिससे लगता है कि अक्टूबर में ज्यादा डिलीवरी के बाद मांग सामान्य हुई है.

वर्ना-सिटी रह गईं पीछे


मिड-साइज सेडान Sedanमें फॉक्सवैगन वर्टस ने 2,225 यूनिट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. इसकी सालाना बिक्री 52.71 फीसदी बढ़ी, हालांकि महीने-दर-महीने 9.29 फीसदी की गिरावट रही. स्कोडा स्लाविया की 1,120 यूनिट बिकीं. सालाना आधार पर इसमें 0.97 फीसदी की हल्की गिरावट रही, जबकि महीने-दर-महीने बिक्री 32.04 फीसदी घट गई. दूसरी ओर हुंडई वरना की बिक्री पर दबाव बना रहा. नवंबर 2025 में इसकी 709 यूनिट बिकीं, जो सालाना 41.55 फीसदी और महीने-दर-महीने 13.96 फीसदी कम है. होंडा सिटी की बिक्री 605 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 14.67 फीसदी घटी. इससे साफ है कि इनकी मांग अभी कमजोर है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…