24 घण्टे ऑनलाइन

कुदरत ने निगल लिया पूरा गाँव, भीषण भूस्खलन से 1000 लोगों की मौत

सूडान: अफ्रीकी देश में कुदरत के कोप से आई आपदा ने पूरे गांव को निगल लिया। भीषण भूस्खलन (Landslide) से 1,000 लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाले हादसे में सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन की घटना हुआ…

24GhanteOnline
September 2, 2025
2 min read

सूडान: अफ्रीकी देश में कुदरत के कोप से आई आपदा ने पूरे गांव को निगल लिया। भीषण भूस्खलन (Landslide) से 1,000 लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाले हादसे में सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भीषण भूस्खलन  की घटना हुआ है। इस आपदा के कारण एक गांव पूरी तरह तबाह हो गया है।

इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी आपदा में केवल 1 शख्स जिंदा बचा है। सूडान में विद्रोही समूह ने इस बात की जानकारी दी है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट्स ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से सहायता की अपील की है।

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया है कि अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद रविवार 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में भीषण लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या हजार से ज्यादा है।

विद्रोही समूह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूडान के दारफूर के गांव में हुए लैंडस्लाइड (Landslide) के बाद गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। लोगों के शवों को बरामद करने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…