24 घण्टे ऑनलाइन

फ़ेस्टिव सीजन में घर ले आएं नया स्कूटर, Activa समेत 10 टू- व्हीलर हुए इतने सस्ते

देश में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. नई टैक्स दरों के चलते टू- व्हीलर (Two Wheelers) मार्केट में खासकर स्कूटर सेगमेंट में ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. 125 सीसी…

24GhanteOnline
September 10, 2025
3 min read

देश में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. नई टैक्स दरों के चलते टू- व्हीलर (Two Wheelers) मार्केट में खासकर स्कूटर सेगमेंट में ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. 125 सीसी इंजन कैटेगरी के पॉपुलर स्कूटर्स अब 7 हजार रुपए तक सस्ते हो सकते हैं. इसका फायदा उन लोगों को सबसे ज्यादा मिलेगा, जो फेस्टिव सीजन में नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं.

Honda Activa 125


भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर Honda Activa 125 अब 6,750 रुपए तक सस्ता हो सकता है. पहले इसकी कीमत 81000 रुपए थी, जब अब घटकर 74,250 रुपए हो गई है. इस बदलाव के बाद से ये और ज्यादा बजट-फ्रेंडली बन गई है.

TVS Jupiter 125


TVS Jupiter 125 एक फैमिली स्कूटर है जो काफी लोकप्रिय भी है. इस स्कूटर पर आपको सीधा 6,333 रुपए का फायदा मिलेगा. जिसके बाद से इसकी नई कीमत 70,667 रुपए हो गई है.

Suzuki Access 125


Suzuki Access 125 एक स्मूथ परफॉर्मेंस और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. 6,611 रुपए कीमत में कटौती के बाद अब इसकी कीमत 72,889 रुपए हो सकती है.

Hero Maestro Edge 125


Hero Maestro Edge 125 की कीमत में भी कटौती की गई है. इसमें कुल 6,389 रुपए की गिरावट आई है. जिसके बाद से इसकी कीमत 70,111 रुपए हो गई है,

TVS Ntorq 125


TVS Ntorq 125 स्पोर्टी डिजाइन और यूथ अपील के बाद से ये सबसे ज्यादा फायदे वाले स्कूटर्स में शामिल है. इसमें 7,222 रुपए तक की कटौती की गई है. पहले इसकी कीमत 85 हजार रुपए थी, जब अब घटकर 77,778 रुपए रह गई है.

Honda Dio 125


Honda Dio 125 सबसे ज्यादा युवाओं में लोकप्रिय है. इसकी कीमत में 6,222 रुपए की कटौती हुई है. जिसके बाद से इसकी कीमत 65,778 हो सकती है.

Suzuki Burgman Street 125


मैक्सी-स्कूटर लुक वाला Suzuki Burgman Street 125 अब 6,444 रुपए कम दाम पर मिलेगा. इसकी नई कीमत 75,556 रुपये तय की गई है.

Yamaha Fascino 125


स्टाइलिश डिजाइन वाले Yamaha Fascino 125 पर भी जीएसटी कट का असर दिखा है. इस स्कूटर पर ग्राहकों को 5,333 रुपए की राहत मिली है और इसकी नई कीमत 70,667 रुपए हो गई है.

Hero Destini 125


फैमिली राइडर्स की पसंदीदा स्कूटर Hero Destini 125 की कीमत 5,389 रुपए तक घट गई है. अब ये 69,111 रुपए में खरीदा जा सकेगा.

Aprilia SR 125


प्रीमियम सेगमेंट में आने वाला Aprilia SR 125 भी इस बार कीमत कटौती से प्रभावित हुआ है. इसमें ग्राहकों को 6,852 रुपए का फायदा मिलेगा और नई कीमत 88,148 रुपये तय की गई है.

कीमतों में बदलाव का असर


जीएसटी 2.0 के बाद टू-व्हीलर (Two Wheelers) बाजार में कीमतों की ये कटौती न सिर्फ ग्राहकों की जेब पर हल्की पड़ेगी बल्कि कंपनियों की सेल्स पर भी सकारात्मक असर डालेगी. आमतौर पर स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक माइलेज और किफायती कीमत को प्राथमिकता देते हैं. ऐसे में 5,000 से 7,000 रुपए तक की सीधी बचत उनके लिए बड़ा आकर्षण साबित होगी.

त्योहारी सीजन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा सेलिंग सीजन माना जाता है. अब कीमतों में आई इस गिरावट के चलते डिमांड और भी बढ़ने की उम्मीद है. खासकर पहली बार स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक या पुराने टू-व्हीलर (Two Wheelers) को बदलने की सोच रहे लोग अब ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…